सैदपुर: गोरारी में जनगणना प्रशिक्षण का DM ने किया निरीक्षण, कम अंक वालों को मिलेगा फिर से प्रशिक्षण
जनगणना-2027 की तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सैदपुर एसडीएम ज्योति चौरसिया के साथ गोरारी स्थित हीरा सिंह महाविद्यालय में बनाए गए प्रशिक्षण केंद्र का रविवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने प्रशिक्षुओं से सीधे संवाद कर आवश्यक पूछताछ की। निरीक्षण के क्रम में डीएम फॉर्मर रजिस्ट्री में पीछे चल रहे हथौड़ा गाँव पहुँचकर वहाँ की स्थिति जानी।