कुरावली: कुरावली क्षेत्र में युवती ने शराब पीकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में की शिकायत
रोशनी पुत्री स्वर्गीय रिंकू सिंह, निवासी ग्राम करनपुर ने बताया कि गांव का मोनू पुत्र बालिस्टर घर में अकेले देखकर शराब पीकर उसके साथ गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।