मोहड़ा: मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत
Muhra, Gaya | Apr 25, 2026 अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के सेवतर रेलवे क्रॉसिंग के पास राजगीर तिलैया रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षी युवक तेजस्वी कुमार उर्फ जॉनी की मौत हो गई। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अतरी थाना अध्यक्ष के द्वारा सूचना दी गई सेवतर ओवर ब्रिज के पास एक युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई है।