मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला गिरकर गंभीर रूप से हुई घायल इलाज के दौरान रेफर
लूस गांव की 38 वर्षीय पुष्पांजलि अपने मायके लोहरा अतरी गांव से अपने भाई के साथ बाइक से अपनी ससुराल लूसा गांव जा रही थी। सेमरी गांव के पास ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से बाइक पर बैठी पीछे महिला सड़क पर गिर गई। पुष्पांजलि के सिर में गंभीर चोट लगने से लवलूहान हो गई। घायल अवस्था में राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर किया।