कासगंज: राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने सीएचसी सोरों का निरीक्षण किया, पाई खामियां
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने सीएचसी सोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और टीकाकरण व्यवस्था में खामियां पाईं। निरीक्षण के दौरान गौड़ ने महिला एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण व्यवस्था और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की।