सगमा: सगमा भारी बारिश से मिरचैया गांव में गिरा ग्रामीण का घर, गृहस्वामी को हुआ भारी नुकसान
Sagma, Garhwa | Sep 5, 2026 धुरकी थाना क्षेत्र के ग्राम मिरचैया में शनिवार को 1 बजे हुई भारी बारिश के कारण एक ग्रामीण का कच्चा मकान अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते घर की दीवार और छत ढह गई, जिससे घर के अंदर रखा अनाज, घरेलू सामान और कपड़े मलबे में दबकर नष्ट हो गए। गनीमत यह रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हु