सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाली एक बड़ी भट्ठी का भंडाफोड़ किया है। बुधवार शाम की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सीओ शैलेंद्र गौतम ने बताया कि गांव सावंतखेड़ी स्थित एक घर के अंदर यह भट्ठी चल रही थी।