कोटकासिम: पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का खैरथल तिजारा दौरा, कोटकासिम में हुआ भव्य स्वागत
Kotkasim, Alwar | Apr 26, 2026 खैरतल तिजारा जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह का दौरा रहा। बीरनवाश और कोटकासिम क्षेत्र के लाडपुर पुलिया पर जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रविवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भंवर जितेंद्र सिंह ने संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान पर विस्तार से चर्चा की।