भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत 56-चक्रधरपुर (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के बंदगाव प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 1 से 24 तक बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 23 जून 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में गणना प्रपत्रों के वितरण, EF Distribution Tracker, गणना प्रपत्र भरने, गणना प्रपत्र की ऑनलाइन प्रविष्टि तथा अप्राप्त (Uncollectable) श्रेणियों से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही सभी सम्बंधित बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बंदगांव सहित सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों ने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की।