नदबई: नदबई ज्वेलर हत्याकांड में गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश, सर्व समाज की बैठक में की गई कार्रवाई की मांग
नदबई कस्बे में चर्चित ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा लूट और हत्याकांड को 51 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से सर्व समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर में सर्व समाज की एक बैठक आयोजित हुई।