गंगधार: पाड़लिया में कृषि कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की हुई मौत
पाड़लिया में एक युवक की कृषि कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पाड़लिया निवासी पंकज गायरी अपने खेत पर फसल की सिंचाई के लिए गया था। इस दौरान वह बिजली के तारों के संपर्क में आ गया और वह अचेत हो गया। परिजन युवक को उपचार के लिए चौमहला सीएससी पर लाए जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।