गंगधार: भवानीमंडी में नाथान समाज ने स्टे की भूमि पर निर्माण कार्य का किया विरोध, एसडीएम एवं तहसीलदार को दिया ज्ञापन
भवानीमंडी में समस्त नाथान समाज की भूमि पर एक डॉक्टर द्वारा अवैध निर्माण कार्य का आरोप लगाते हुए समाज सदस्यों ने एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है । जिसमें बताया की बस स्टैंड के समीप नाथान समाज की बेशकीमती भूमि स्थित है, जिस पर पूर्व में शहर के भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। उपखंड कार्यालय द्वारा इस पर स्टे ऑर्डर जारी किया गया था।