जमुई: देवलाटांड़ के सचिन ने रेलवे ग्रुप-डी समेत 7 सरकारी नौकरियों के बाद BPSC परीक्षा में 104 वां रैंक लाकर बने SDM
Jamui, Jamui | Jun 22, 2026 हौसला बुलंद हो तो मंजिलें आसान हो जाती हैं। ऐसा कर दिखया है जमुई जिले के देवलाटांड़ के सचिन कुमार ने जो 70वीं BPSC परीक्षा में 104वां रैंक प्राप्त कर एसडीएम पद हासिल कर जिले को गौरवांवित किया है। परिवार के साथ सचिन का वीडियो सोमवार की दोपहर 2:00 बजे सामने आई है। सचिन रेलवे ग्रुप डी समेत 07 सरकारी नौकरियों के बाद यह मुकाम हासिल की है।