बसिया: 15 अगस्त को घूमने निकले दो युवक बाइक दुर्घटना में घायल
Basia, Gumla | Aug 15, 2026 15 अगस्त के मौके पर घूमने के लिए गुमला आए दो युवक रायडीह थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में दोनों युवकों के चेहरे, घुटने और उंगलियों में चोट आई है। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।