फिरोजाबाद स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आम जनमानस को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में किडनी रोगियों को बेहतर, त्वरित और निःशुल्क उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। आज स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सालय परिसर में डायलिसिस विभाग में मुख्य अतिथि विधायक मनीष असीजा सहित जिलाध्यक्ष महानगर सतीश दिवाकर द्वारा 5 नई अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का भव्य लोकार्पण किया, मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस विभाग में कुल मशीनों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। मेडिकल कॉलेज में 5 नई डायलिसिस मशीनें लगने से अब गरीब मरीजों को इलाज के लिए आगरा या दिल्ली जैसे बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। 25 मशीनों की इस संयुक्त क्षमता से मरीजों को समय पर विश्वस्तरीय इलाज पूरी तरह निःशुल्क मिलेगा। मशीनों की संख्या बढ़ने से अब प्रतिदिन डायलिसिस कराने वाले किडनी रोगियों की क्षमता में भारी इजाफा होगा, जिससे स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।