जलालाबाद: सीएचसी जलालाबाद में दवा वितरण में अनियमितता पर फार्मासिस्ट को निलंबित किया गया, सीएचसी प्रभारी भी हटाए गए
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम जलालाबाद द्वारा औषधि वितरण केंद्र के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की गई। जांच में दवाओं के स्टॉक और रजिस्टर में बड़ा अंतर मिला। इंसुलिन के 70 इंजेक्शन दर्ज थे, जबकि मौके पर 120 पाए गए। वहीं लिग्नोकेन इंजेक्शन रजिस्टर में 96 दर्ज थे, लेकिन स्टॉक में केवल 90 मिले.