इटावा: पक्की सराय शरीफ मार्केट में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने मारा छापा, छतों पर 50 केबिल कटी मिली, फिर भी टीम बेरंग लौटी
Etawah, Etawah | Sep 15, 2025 शहर के पक्की सराय स्थित शरीफ मार्केट में सोमवार शाम 4 बजे बिजली चोरी और अव्यवस्थित विद्युत लाइनों की शिकायत पर विद्युत विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम ने मार्केट की छत पर आधा सैकड़ा से अधिक कटे हुए विद्युत तार देखे। छत पर फैली तारों की जाल को देखते हुए टीम प्रभारी ने मौके पर ही कार्रवाई के आदेश दिए।