इटावा: शादी विवाह में ड्रोन उड़ाने की अनुमति के लिए प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर फोटोग्राफर एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Etawah, Etawah | Sep 15, 2025 उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर एसोशिएशन ने शासन द्वारा ड्रोन कैमरा पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने को लेकर सोमवार दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित विज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि आधुनिक युग में शादी विवाह और अन्य कार्यक्रमों में फोटोग्राफी के दौरान ड्रोन कैमरा का इस्तेमाल किया जाता है। प्रतिबंध से नुकसान हो रहा है।