कोंडागांव: कोंडागांव बाईपास का निर्माण कार्य तेजी से पूरा होगा, कलेक्टर ने गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
कोंडागांव कलेक्टर ने कोंडागांव शहर के लिए निर्माणाधीन बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है। बुधवार दोपहर 2:00 जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार NH30 नारंगी नदी के पास से नया बस स्टैंड तक लगभग 8.9 किलोमीटर लंबे इस बाईपास मार्ग के निर्माण से शहर में यातायात का दबाव कम होगा।