केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जगाधरी पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर से की शिष्टाचार मुलाकात
केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर जगाधरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कंवरपाल गुर्जर के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न समसामयिक, जनहित एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का हवाई मार्ग से जगाधरी आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ,एच आर ई सी चेयरमैन एडवोकेट मुकेश गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा , मुख्यमंत्री जी के स्पेशल अधिकारी भूपाल सिंह खदरी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, प्रदेश सचिव मदन चौहान, चेयरपर्सन बंतो कटारिया और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व कंवरपाल गुर्जर पार्टी के एक समर्पित व वरिष्ठ साथी हैं और संगठन को मजबूत करने में उनका सदैव अहम योगदान रहा है। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों और संगठन की गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एनडीए सरकार की प्रशंसा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर है, हमारे देश भारत की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ लगातार बढ़ रही है। केन्द्रीय सरकार लगातार जनहित की योजनाओं को मंजूरी देकर लागू कर रही है।
पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मनोहर लाल खट्टर का केंद्रीय सरकार नेतृत्व में होना हरियाणा प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र के विकास को नई गति मिल रही है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव मदन चौहान,नगर निगम मेयर सुमन बहमनी, जिला परिषद चेयरमैन रमेशचंद ठसका,पूर्व चेयरपर्सन रोज़ी मलिक आंनद , पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, चेयरमैन बलविंदर सिंह मुजाफत, चेयरमैन विपुल गर्ग, चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव गर्ग,सुरेंद्र सिंगला, अशोक मेंहदीरत्ता, डाक्टर सतपाल बहमनी, सुरेंद्र बनकट सहित
स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।