जहानाबाद: उदयपुरा गांव में ताड़ के पेड़ से गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल, तार का फल काट रहा था
जहानाबाद के रतनी प्रखंड के उदयपुरा गांव में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चितरंजन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह ताड़ का फल (फेदा) काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया।