राघोगढ़: राघोगढ़ ब्लॉक के दिव्यांगों ने मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय में दिया ज्ञापन, 9 जून तक का अल्टीमेटम
राघोगढ़ ब्लॉक के समस्त दिव्यांगो ने 2 जून दोपहर को राघोगढ़ एसडीएम कार्यालय में एसडीएम को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। दिव्यांगों ने कहा, 27 जनवरी 2026 को ज्ञापन दिया सुनवाई नही हुई,अतिक्रमण कार्यवाही एवं दिव्यांगों की समस्याओं मांगों को प्राथमिकता दी जाए। रोजगार एवं अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाए। सुनवाई न होने पर 9 जून 2026 को तहसील में प्रदर्शन करेंगे।