कुसमी: सीधी जिले में तेंदूपत्ता तोड़ाई के भुगतान में देरी, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
Kusmi, Sidhi | Oct 7, 2026 सीधी जिले के कुसमी टमसार वन क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य करने वाले आदिवासियों को अब तक भुगतान नहीं मिला है। ग्राम पंचायत कोडार के तेज बहादुर सिंह ने लंबित भुगतान की शिकायत एसडीएम कुसमी के सामने रखी, जिस पर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। समाजसेवी आनंद सिंह ने भी वन विभाग पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और लंबित भुगतान न होने पर घेराव की चेतावनी दी है।