बरियातु: बारियातू प्रखंड कार्यालय के पास पथ निर्माण विभाग द्वारा नाली निर्माण में अनियमितता, लोगों ने जताई नाराज़गी
बारियातू प्रखंड कार्यालय के समीप से मुख्य सड़क तक चल रहे पथ निर्माण विभाग के द्वारा नाली निर्माण में अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है.मामला संज्ञान में आते ही मंगलवार की दोपहर तीन बजे राजद प्रखंड अध्यक्ष लवकुश यादव समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.कार्य करा रहे मुंशी से इस संबंध मे जानकारी मांगी पर मुंशी कुछ नहीं बता पाया