निवास: मंडला जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30, बीजादांडी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, टला बड़ा हादसा
Niwas, Mandla | Apr 4, 2026 जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की खबरें प्रतिदिन सामने आ रही हैं। मंडला जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 बीज दांडी में एक तेज रफ्तार ट्रक जबलपुर से रायपुर की तरफ जा रहा था इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर शनिवार को शाम 4 बजे पलट गया। यह हादसा राधा कृष्ण मंदिर एवं लोक सेवा केंद्र के बीच हुआ है जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में लगातार लोगों की भीड़ रहती है।