चास: बोकारो थर्मल लाल चौक के पास बेकाबू कोयला ट्रक पलटा, खलासी की मौत, 6 घर क्षतिग्रस्त
Chas, Bokaro | Jun 20, 2026 बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के लाल चौक के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया।शनिवार सुबह 7 बजे बताया गया कि घटना शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि को घटित हुई है।ट्रक बनारस जा रहा था।ट्रक में कोयला लदा है।ट्रक अचानक संतुलन खोकर पलट गया। हादसे में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।