जौनपुर: पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की मौत
जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में दीपावली की रात पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में आठ वर्षीय आभास कश्यप की मौत हो गई। वह पटाखे को गिलास से ढककर फोड़ रहा था। विस्फोट के दौरान गिलास टूट गया और उसका एक टुकड़ा पेट में जा लगा। आपको बता दें कि रविवार रात आभास घर के पास ऊनी बम फोड़ रहा था। पटाखा फटने से गिलास के टुकड़े से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।