खींवसर: खींवसर कस्बे में अज्ञात वाहन ने 6 साल की मासूम बच्ची को मारी टक्कर, हादसे में बच्ची की हुई मौत
नागौर जिले के खींवसर में रविवार को अज्ञात वाहन ने राहें चल रही छः साल की मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही खींवसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर खींवसर के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं मृतका की पहचान बूंदी निवासी नीतू के रूप में हुई।