खींवसर: खींवसर के आकला रोड पर हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक घायल
नागौर जिले के खींवसर के आकला रोड पर शनिवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खींवसर थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं घायल चालक को निजी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को क्रेन की मदद से सीधा किया गया।