जहानाबाद: जाफरगंज लाल पक्का के समीप एक मंदिर से चोरी करते हुए नाबालिग किशोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस ले गई अपने साथ
सोमवार की दोपहर जहानाबाद जाफरगंज लाल पक्का के समीप उस वक्त भीड़ लग गई। जब चोरी करते हुए एक नाबालिक को रंगे हाथों लोगों ने पकड़ लिया। तुरंत शोरगुल हुआ तो और भी लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस अपने साथ नाबालिक को थाने ले गई है। इस घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि यह नाबालिक लड़का मंदिर परिसर में घुसकर चोरी कर रहा था।