जहानाबाद: जिले में पैसों का भुगतान नहीं होने पर चुनाव ड्यूटी में लगे मास्टर ट्रेनरों ने जताया विरोध
जहानाबाद में जितने भी मास्टर ट्रेनर हैं। सभी लोगों ने एक साथ मिलकर विरोध जताया है साथ ही ड्यूटी के बदले पैसे भुगतान न मिलने से नाराजगी भी जाहिर की है। इस संबंध में मास्टर ट्रेनरों में कहा कि हम लोकतंत्र के सारथी हैं लगातार एक महीने से पूरे मन से हम लोग काम कर रहे हैं प्रशिक्षण दे रहे हैं मतगणना वाले दिन भी हम लोग ड्यूटी में रहेंगे। लेकिन भुगतान नही हो रहा ।