जहानाबाद: धनगावां स्थित एसएस कॉलेज में मतगणना के पूर्व सुरक्षा के दृष्टिकोण से किए गए पुख्ता इंतजाम, बनाए गए तीन लेयर ।
मंगलवार को जहानाबाद के धनगावां स्थित एसएस कॉलेज में मतगणना की प्रक्रिया की जाएगी। जिसको लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी पुख्ता और व्यापक इंतजाम किए गए है। जहां की मतगणना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है जो कि हर गतिविधि पर नजर रखेंगे साथ ही एसएस कॉलेज में तीन लेयर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।