जहानाबाद: रेलवे प्लेटफॉर्म पर गिरकर एक वृद्ध हुए गंभीर रूप से घायल, RPF के द्वारा लाया गया सदर अस्पताल
जहानाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर एक वृद्ध अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद RFP के द्वारा घायल बुजुर्ग को आनन फानन में सदर अस्पताल में लाया गया है। घायल बुजुर्ग कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं इसका पहचान अभी तक नही हो पाया है। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस कर्मियों ने बताया की भीषण गर्मी के कारण यह हालत हुई।