पटना ग्रामीण: गांधी घाट पर सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, तालियों से किया सम्मान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार सुबह 11:00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने गांधी घाट पहुंचे थे। जहां 2 मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई, लेकिन जैसे ही 2 मिनट का मौन खत्म हुआ वैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ताली बजाने लगे। ताली बजाता देख विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने उन्हें हाथ के इशारे से रोका।