हनुमानगढ़: जिले में खाद वितरण पर विभाग की पैनी नजर, टैगिंग व कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, नियंत्रण कक्ष स्थापित
रबी फसल सीजन में किसानों को यूरिया डीएपी और अन्य आवश्यक उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। खाद की कालाबाजारी अवैध भंडारण और किसानों को खाद के साथ अन्य उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ विभाग अब सख्त आवश्यक कार्रवाई करेगा। इसके लिए कृषि विभाग ने विशेष नियंत्रण अभियान शुरू किया है साथ ही