पाली: पटउवा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ग्राम चंदावली निवासी बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, महिला की हालत गंभीर
Pali, Lalitpur | May 17, 2026 नेशनल हाईवे 44 स्थित पटउवा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने चंदावली निवासी बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला की हालत मरणासन्न बनी हुई थी।