पंचकूला: रामगढ़ में केमिस्ट की दुकान में छापा, 1260 नशीली गोलियां मिलने पर दुकान की सील, मामला दर्ज
पंचकूला डिटेक्टिव स्टॉफ पुलिस और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर गर्ग मेडिकोज रामगढ़ में छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान केमिस्ट शॉप से 1260 अवैध नशीली रोमोटीन नामक गोलियां बरामद हुई है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की की पहचान जय भगवान उर्फ डिंपल वासी रामगढ़ के रूप में हुई।