पंचकूला: पुलिस महानिदेशक प्रदेश में स्थापित की गई फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) में लंबित मामलों को लेकर एहम बैठक ली
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सेक्टर 6 में प्रदेश में स्थापित की गई फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) में लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने एफएसएल में मौजूदा स्टॉफ की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए क्षमता निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।