पंचकूला: सूरजमुखी की खरीद में आ रही दिक्कतों को लेकर पंचकूला में विधानसभा अध्यक्ष को मिले किसान
पंचकूला जिला के किसान आज बरवाला से मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, युवा नेता संदीप राणा बतौड उसके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से मिले। किसानों ने सूरजमुखी खरीद में आ रही परेशानियों बारे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को बताया। जिस पर किसानों को विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया की किसानों को आ रही दिक्कतों को दूर किया जाएगा।