चान्दन: भैरोगंज में 22 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
Chanan, Banka | Jul 5, 2026 भैरोगंज में एक 22 वर्षीय महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर शाम की है। घटना की सूचना पाकर आनंदपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की। आवश्यक कार्रवाई कर रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया। दोपहर करीब एक बजे एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।