गोरखपुर: जिला महिला अस्पताल में नवजात का नाम रखते हुए सदर सांसद का वीडियो हुआ वायरल
सदर सांसद रवि किशन शुक्ला बुधवार की सुबह तकरीबन 11:00 बजे जिला महिला अस्पताल पहुंचे थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जगदीश दिवस के मौके पर मरीजों में फल वितरण कर रहे थे। इसी दौरान नवजात बालक की प्राप्ति हुई थी। परिवार के आग्रह पर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने नवजात का नाम सक्षम रखा। संसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।