जांजगीर: पंचायत बैठक में सरपंच को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव में पंचायत बैठक के दौरान सरपंच को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत लछनपुर में 24 फरवरी को पंचायत भवन में बैठक आयोजित की गई थी।