प्रतापगढ़: बेल्हा देवी धाम में 21 हजार दीपों से मनाया जाएगा गंगा दशहरा, तैयारियां शुरू
प्रतापगढ़ के मां बेल्हा देवी धाम में 26 मई को 21वां श्री गंगा दशहरा महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। प्रबंध निदेशक प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार शाम 4.30 बजे हुई बैठक में तैयारियों की रूपरेखा तय कर जिम्मेदारियां बांटी गईं। महोत्सव के दौरान पूरे परिसर को सजाकर 21,000 दीपों से महाआरती, भजन संध्या और झांकियों का आयोजन किया जाएगा।