बिलग्राम: 10वीं के छात्र ने होमवर्क पूरा न होने पर खुद के अपहरण की कहानी रची, मामले में सीओ बिलग्राम ने दी जानकारी
Bilgram, Hardoi | Oct 24, 2024 बिलग्राम में 1 छात्र द्वारा खुद के अपहरण की कहानी रचने के मामले में बुधवार शाम 8 बजे सीओ बिलग्राम सुनील कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि होमवर्क पूरा नहीं था इसलिए स्कूल नहीं जाना चाहता पर मां ने डांट कर भेज दिया था इसीलिए पूरी कहानी गढ़ी थी।बताया कि छात्र को भविष्य में इस तरह की गलती न करने की हिदायत दी गई और उसके भविष्य को देखते हुए करवाई न की गई।