जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 04.07.26 को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ आईसीडीएस से संबंधित कार्यों, वन स्टॉप सेंटर एवं हब फॉर इंपावरमेंट से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित समय से खोलने एवं बच्चों को समय से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। जिस दिन आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुलेगा उस दिन का निश्चित रूप से सेविका सहायिका के मानदेय में कटौती करना सुनिश्चित करें तथा फिर भी लापरवाही बरतने पर संविदा मुक्त करने की कार्रवाई की जाय।
निजी भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को पंचायत सरकार भवन के एक कमरे में अथवा सरकारी संस्थाओं में स्थानांतरित करने का निदेश दिया गया।
सरकारी भवनों में चल रहे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चापाकल, नल जल योजना, शौचालय की व्यवस्था, विद्युत की व्यवस्था आदि उपलब्ध कराने हेतु संबंधित कार्यपालक अभियंताओं से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
पालनाघर में बच्चों की संख्या बढ़ाने का निदेश दिया गया।
#OneStopCenter
#WomenWelfare
#Reviewmeeting
#DM
#saran
#chapra
Social Welfare Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
11 views | Saharsa, Bihar | Jul 4, 2026