कतरीसराय: कतरीसराय में कतरी पंचायत सरकार भवन के निर्माण का भूमि पूजन
कतरीसराय स्थित कतरी पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिये मंगलवार की दोपहर 12.15 बजे भूमि पूजन किया गया. इस संबंध में कतरीसराय प्रखंड के बीडीओ प्रेम कुमार ने बताया कि इस कतरीसराय पंचायत सरकार के भवन बन जाने से कतरी पंचायत के लोगों को काफी सहूलियत होगी और उनके अधिकांश सरकारी कार्य इसी पंचायत भवन में उपलब्ध हो सकेंगे.