भिंड नगर: सांप के साथ क्रूरता: भीम आर्मी नेता देशराज धारिया समेत तीन आरोपी अटेर क्षेत्र से गिरफ्तार
भिण्ड जिले में सांप के साथ क्रूरता करने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीम आर्मी नेता देशराज धारिया सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें मेहगांव जेल भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार, अटेर रेंजर कृतिका शुक्ला की टीम ने अटेर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।