टीकमगढ़: समाजसेवी की नल-जल योजना के लिए भूख हड़ताल समाप्त: अधिकारियों ने कल दोपहर 12 बजे तक पानी सप्लाई का दिया लिखित आश्वासन
टीकमगढ़ के दिगौड़ा ग्राम पंचायत में डेढ़ महीने से बंद नल- जल योजना को शुरू कराने की मांग को लेकर समाज सेवी रमाशंकर पस्तोर की भूख हड़ताल मंगलवार रात को खत्म हो गई, अधिकारियों ने बुधवार दोपहर 12 वजे तक पानी की सप्लाई शुरू करने का लिखित भरोसा दिया, जिसके बाद समाजसेवी ने जूस पीकर अपना अनशन तोड़ा।