धरहरा: अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत धरहरा सीएचसी में मॉक ड्रिल, स्वास्थ्य कर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत धरहरा प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आग से बचाव एवं आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता प्रशिक्षण सह मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव और सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।