मेरठ: हस्तिनापुर में पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा, आधी रात बिस्तर पर सांप छोड़ा, लव मैरिज की थी
Meerut, Meerut | Jul 18, 2026 मेरठ में स्कूल संचालक पति को पत्नी ने सांप से डसवाकर मरवा दिया। उसने शादीशुदा वैन ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दामिनी ने पहले पति अतुल कुमार (32) को दूध नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी। फिर रात 2 बजे प्रेमी और सपेरों को बुलाकर बिस्तर पर करैत सांप छोड़ दिया। यह देश के 4 सबसे जहरीले सांपों में आता है।